National games के खिलाड़ियों के लिए जरुरी खबर, GTCC ने जारी किया बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -
नेशनल गेम्स की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री ने की समीक्षा, जीओ जारी न होने पर जताई नाराजगी

38वें राष्ट्रीय खेल (National games) इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने जा रहे हैं. जीटीसीसी ने खेल विभाग को इवेंट्स की संभावित तारीखों का ब्यौरा दिया है. जिसमें सभी टीमों को इवेंट से दो दिन पहले पहुंचने की जानकारी दी है.

इवेंट से दो दिन पहले पहुंचेंगी टीम

राष्ट्रीय खेलों में सभी प्रदेशों की टीम उनके इवेंट शुरू होने से दो दिन पहले उत्तराखंड पहुंच जाएंगी. जीटीसीसी ने सभी इवेंट्स की संभावित तारीख और स्थलों का विवरण खेल विभाग को भेज दिया है. खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं.

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस का बड़ा मंथन, दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे K C Venugopal

तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश

खेल मंत्री ने बताया कि जीटीसीसी ने खेल विभाग को संभावित तारीख, आयोजन स्थल समेत पूरा कार्यक्रम भेज दिया है. इस कार्यक्रम के अनुसार सभी आयोजन स्थलों पर टीमों का स्वागत, रहने, खाने और अभ्यास की तैयारी समय से पूरी की जा रही है. यह ब्यौरा मिलने के बाद मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को तैयारी में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते 12 अगस्त को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित
38th National Games

TAGGED

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999