देवीधुरा में 7.25 मिनट तक चले बग्वाल में 75 बग्वाली वीर घायल, फल फूलों के साथ चले पत्थर।

खबर शेयर करें -

चम्पावत: जनपद के मा बाराही देवीधुरा मंदिर में रक्षाबंधन के दिन आयोजित होने वाले बग्वाल में फल, फूलों व पत्थरो की बरसात हुई। सात मिनट 25 सेकेंड तक चले बग्वाल में 75 बग्वाली वीर और दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।
रविवार की सुबह बग्वाल खेलने के लिए वालिक, चम्याल, लमगडिय़ा तथा गहड़वाल खामों के अलावा सात थोकों के जत्थे तरकश में नाशपाती के फल तथा हाथ में बांस से बनी ढ़ाल (फर्रे) से सुसज्जित होकर दूबचौड़ मैदान पहुंचे। और
खोलीखांड दूबचौड़ मैदान में चार खाम और सात थोकों के रणबांकुरों ने मां के जयकारे के साथ मैदान की परिक्रमा की। जिसके बाद वालिक, लगगडिय़ा, गहड़वाल और चम्याल खाम के रणबाकुरों के बीच बग्वाल शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी के निर्देश पर दोनों ओर से फल और फूल व पत्थर भी चलने लगे। जिससे चारों खामों के 75 बग्वाली वीर घायल हो गए। सात मिनट 25 सेकंड तक चली बग्वाल के बाद दोनों तरफ के योद्धाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर कुशल क्षेम पूछी। बग्वाल में घायल लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार किया। इस अवसर पर भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, एसडीएम अनिल गब्र्याल, सीओ अशोक कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार, थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, मेला समिति अध्यक्ष खीम सिंह लमगडिय़ा, हयात सिंह बिष्ट, विशन सिंह चम्याल, वीरेंद्र सिंह लमगडिय़ा, गंगा सिंह चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सेब सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड यंग ड्रीमर्स फाउंडेशन के बीच एक समझौते (एमओयू) फंड से बदल रही उत्तराखंड के युवाओं की तस्वीर

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999