हल्द्वानी में इस स्थल पर 1 जनवरी से होगी रामकथा ,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

भारतीय गौ क्रांति मंच की बैठक श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पेटल चौक में आज दिनाँक 16बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता श्री मती गीता पांडे जी ने की, संचालन श्रीमती बसंती तिवारीजी सचिव ने किया,बैठक में आगामी 1जनवरी 2023 से 7जनवरी 2023तक रामकथा गौटीका पर चर्चा हुई, कुमाऊं प्रभारी विश्मबर दयाल पाण्डे जी ने बताया कि हल्द्वानी शहर में संकल्प बैंकेट हाल में 1जनवरी से रामकथा होगी, जिसमें गौक्रांति अग्रदूत गौगंगा किरपाकांशी पूज्य गोपालमनी महाराज व पूज्य आचार्य सीताशरण जी महाराज कथा व्यास होंगे,

यह भी पढ़ें -  पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी का अश्लील Video किया वायरल।

उन्होंने बताया पूरे कुमाऊं मण्डल से समिति के पदाधिकारी सदस्य गौभक्त हल्द्वानी आयेंगे कथा का भव्य तरीके से प्रचार किया जायेगा, गोष्ठियां होंगी,आगामी 20नवंबर 2023गोपाष्टिमी को दिल्ली में विशाल रैली गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए होगी, जिसमे हजारों गौ भक्त दिल्ली जाएंगे

आज कथा के लिए गावों शहर में प्रचार होगा,सभी पदाधिकारी गौभक्तजन इसमें तन मन धन से भाग लेंगे,बैठक में प्रचार प्रमुख पुष्पा पाठक, मीडिया प्रभारी मंजू शर्मा, संगठन मंत्री अंजली भण्डारी,जिला अध्यक्ष महेन्द्र जोशी दीपा रौतेला कमला यादव, तारा दसीला, चम्पा जोशी, बसंती तिवारी,बसंती मेहरा,मोतिमा जी, पुष्पा गैड़ा जी आदि उपस्थित थे,

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999