भाषण में आयुषी पांडे व कविता प्रतियोगिता में जिया प्रथम आई।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में जीजीआईसी दौलिया में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन में भाषण प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 2 दर्जन छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-आयुषी पांडे, दूसरा-नेहा जोशी व तीसरा-निक्की ने प्राप्त किया। जबकि कविता प्रतियोगिता में प्रथम- जिया,दूसरा-शिवानी व तीसरा-स्नेहा भट्ट ने प्राप्त किया।
निर्णायक-मनोज नेगी व प्रियंका गोस्वामी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉक्टर भारती नारायण भट्ट ने की व संचालन-संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, सुमित बिष्ट व सोनी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए कहा कि प्लास्टिक आज विश्व मे सबसे बड़ी चुनौती बना है, जैसे कहा जाता है कि प्लास्टिक का स्वतः निस्तारण 500 से 1000 साल में होता है, लेकिन इसकी नई दिशा निर्देश ने इसके बारे में बताया की ये प्लास्टिक पहले दिन से माइक्रो प्लास्टिक छोड़ता है, जो दिखाई नही देता है, और ये हवा, पानी और खाद्य पदार्थो के माध्यम से इंसान के शरीर में जाता है और फिर ये कैंसर जैसी धातक बीमारी को जन्म दे रहा है। और साथ ही पर्यावरण में जानवरों ओर जैव विविधता को नष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर इस वक़्त हम सब लोग इसके लिए एक जुट होकर एक ठोस नीति नही बनाएंगे तो आने वाले समय मे इसके बहुत धातक दुष्परिणाम होंगे।
समाजसेवी त्रिभुवन उप्रेती ने कहा कि कपड़े के बैग का इस्तेमाल कर हम पॉलीथिन जैसी चीजों पर निर्भरता कुछ कम कर सकते है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति हम अभी से सचेत नही हुए तो हम सभी भविष्य में गम्भीर बीमारी के शिकार हो जाएंगे।
इस अवसर पर कौस्तुभ चंदोला, मनीष गोस्वामी व तमाम छात्राएं व अध्यापिका उपस्थित थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल- रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन ने बस्ती में पहुंचकर महिलाओं के संग बनाया खाना

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999