जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस फायरिंग केस: आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह को रेलवे ने सर्विस से बर्खास्त किया

खबर शेयर करें -

बीते कुछ समय पहले जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया था। अब इस घटना के आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने आरोपी चेतन सिंह को सर्विस से बर्खास्त कर दिया है। चेतन फिलहाल जेल कस्टडी में है।

क्या था पूरा मामला?

यह भी पढ़ें -  अब छठ पर्व पर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगा फायदा ।।

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया था। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक ASI टीकाराम समेत तीन यात्री शामिल थे। आरपीएफ कांस्टेबल की हालही में पोस्टिंग हुई थी। कांस्टेबल ने अपनी राइफल से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। जानकारी मिली थी कि चेतन सिंह को पोस्टिंग को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी। यह पोस्टिंग उसने अपने हिसाब से मांगी थी।

यह भी पढ़ें -  अपने ही घर के बाहर दो बच्चे मिले बेहोश…….. मां दो बच्चों को लेकर 3 दिन से लापता……….. मचा हड़कंप

इस घटना में चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और ये घटना वापी से बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच की है। घटना के आरोपी चेतन सिंह की पत्नी रेनू का कहना था कि चेतन सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। ये घटना 31 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे घटित हुई थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999