कांग्रेस से लगा करारा झटका ब्लॉक प्रमुख ने दिया इस्तीफ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बुधवार की सुबह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो पौड़ी के द्वारीखाल के दिग्गज ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।


बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग पत्र भेजा। ब्लॉक प्रमुख के त्याग पत्र की खबर से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है।

यह भी पढ़ें -  मुखानी स्थित स्पा सेंटर में छापा,आपत्तिजनक हालत में मिले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया


रिपोर्टस की माने तो ब्लॉक प्रमुख ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि “मैं उत्तराखण्ड प्रदेश में विगत 25 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हूं तथा विगत 15 वर्षों से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को अपनी सेवायें देता आ रहा हूं। वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में तन-मन-धन से पार्टी संगठन की सेवा कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें -  पी2पी क्रिप्टो ट्रेडिंग घोटाला: एसटीएफ ने गिरफ्तार किया आधा दर्जन राज्यों में 18 करोड़ की ठगी करने वाला घोटालेबाज


पार्टी में इतने लम्बे समय की सेवा के बाद मेरे द्वारा वर्ष 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने हेतु टिकट की दावेदारी की गई तथा मुझे पूरा विश्वास था कि पार्टी नेतृत्व मेरी लम्बी सेवा को देखते हुए मुझे उपकृत करेगा, परन्तु पार्टी संगठन द्वारा मेरी लम्बी सेवा के बावजूद मेरी लगातार उपेक्षा की गई।

वर्तमान में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस संगठन में जिस प्रकार गुटबाजी एवं पुराने कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की जा रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की बजाय चाटुकारिता तथा भाई-भतीजावाद को तरजीह दी जा रही है जिससे मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता आहत हैं।

यह भी पढ़ें -  5 माह पहले हुआ विवाह,अब ऐसे हो गई 22 साल की नेहा की मौत,जांच में जुटी पुलिस


कांग्रेस पार्टी में लम्बी संगठनात्मक सेवा के उपरान्त अपनी घोर उपेक्षा तथा पार्टी संगठन में चल रही गुटबाजी से आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूँ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999