किशोर ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर किशोर नाबालिग को मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी को बेहोश देख किशोर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  प्री आरडी परेड में एनएसएस स्वयं सेवी का चयन

किशोर ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि किशोरी का भाई मजदूरी करता है। किशोरी नेपाली मूल की बताई जा रहा है और अपने भाई के साथ टैंट में रहती थी। बीते मंगलवार को वह टेंट में अकेली थी। इस बीच स्थानीय निवासी एक किशोर टेंट में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ी से पत्थर गिर कर जेसीबी चालक की मौत

किशोरी के साथ की मारपीट
किशोरी के विरोध करने पर किशोर उसे मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। नाबालिग को बेहोशी की हालत में देख किशोर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने किशोरी को अचेत अवस्था में देखा तो 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी देवायल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने अपने भाई को आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें -  आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम

किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गुस्साए पीड़ित के भाई ने किशोर के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999