जानिए राज्यसभा सीट के लिए कौन होगा भाजपा उम्मीदवार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कोटे से चार जुलाई को खाली होने जा रही राज्यसभा की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी में दौड़धूप शुरू हो गई। इस सीट के लिए कई चेहरों की चर्चा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राज्यसभा के लिए स्थानीय चेहरे को तरजीह देगी। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का नाम इस दौड़ में आगे माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ के वैभव जोशी का हुआ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

हालांकि, राज्य से बाहर के पार्टी के एक बड़े नेता को भी उत्तराखंड के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है, लेकिन भाजपा का स्थानीय नेतृत्व फिलहाल स्थानीय चेहरे पर ही अडिग है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दोहराया कि राज्यसभा सीट के लिए राज्य से स्थानीय नेताओं के नाम का ही पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दो साल बाद कर्मचारियों ने खोला BSNL भवन का ताला, अंदर पड़ा मिला कंकाल

प्रत्याशी चयन पर अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। राज्यसभा की तीन सीटों में इस वक्त दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। कांग्रेस कोटे से राज्यसभा गए प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म होने जा रहा है। विधानसभा में सदस्य संख्या के लिहाज से इस सीट का भाजपा के पास आना तय है। इसलिए भी भाजपा के नेता अपनी दावेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें -  आज से महंगे हुए ये प्रोडक्ट्स…. अस्पतालों में इलाज पर भी पड़ेगा असर…..

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में भाजपा में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रमुख नाम पिछले काफी समय से राज्यसभा जाने का सपना संजोए हुए हैं। वर्ष 2016 में कांग्रेस की बगावत के सूत्रधार रहे पूर्व सीएम बहुगुणा का दावा, इनमें सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र भी कतार में हैं। इनके साथ संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का नाम भी चर्चाओं में शामिल है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999