लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मामला गौलापार क्षेत्र के हिम्मतपुर नकायल गांव का है। जहां पर महिला अपने घर के पीछे किसी काम के लिए गई थी, वहां पर करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
महिला की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है फिलहाल महिला के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया महिला की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टिया मामला करंट लगने का बताया जा रहा है। वहीं महिला के पति गुजरात में नौकरी करते हैं और महिला के दो छोटे बच्चे हैं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास चट्टान दरकने से दबा बाइक सवार, वाहनों की आवजाही रोकी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999