प्रेमिका के कही और शादी की खबर पर प्रेमी ने पिया जहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।यहां पर प्रेमिका के कहीं और विवाह की जानकारी से क्षुब्ध प्रेमी ने अपने घर में विषपान कर लिया। यह जानकारी जब प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  अवैध खनन के विरोध में खेला गया था खूनी खेल, 13 साल बाद 13 को हुई सात साल की सजा

जिला अस्पताल में गत दिवस की देर रात गरूड़ क्षेत्र के एक गांव के युवक और एक युवती को भर्ती किया गया। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने ने बताया कि दोनों ने अलग अलग जहरीला पदार्थ गटक लिया है। डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सालय से पुलिस को भी औपचारिक जानकारी दी गई। पुलिस भी वहां दलबल के साथ पहुंच गई।जिसकी चर्चा सुबह तक पूरे शहर में फैल गई। सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमिका ने फोन पर प्रेमी को बताया कि उसकी शादी होने वाली है। जिस पर प्रेमी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसकी जानकारी प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी कीटनाशक पी लिया। दोनों घरों में अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें -  यहां ड्यूटी से लौट रहा चौकीदार नदी में बहा, मौत

जिला चिकित्सालय के डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि दोनों को भर्ती किया गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि दोनों गरुड़ तहसील के बैजनाथ क्षेत्र के हैं। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999