पानी संकट पर हल्द्वानी में महासंग्राम… चढ़ा महिलाओं का पारा… टैंकर चालक को धुना

Ad
खबर शेयर करें -

मौसम के गर्म तेवरों के बीच राजपुरा समेत आधा दर्जन क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बता दे इन इलाकों में लंबे समय से पानी आपूर्ति ठप है। अधिकारियों से गुहार लगाने पर समस्या हल नहीं हुई तो गुस्साए लोग सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में धमक गए। साथ ही अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने के साथ परिसर में धरने पर बैठ गए। पानी नहीं आने की पीड़ा ऐसी थी कि महिलाएं टैंकर चालक पर भड़क गईं और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड युवा महोत्सव 2023 का हुआ आगाज,सीएम ने की कार्यक्रम में शिकरत


वही महिलाओं ने टैंकर चालक पर क्षेत्र में पानी सप्लाई के दौरान सही व्यवहार न करने का आरोप लगाया। बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। इधर, पार्षद महेश चंद्र और ध्रुव कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। वार्ता के दौरान लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -  विनीत तोमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पींचा ने आज तहसील श्री पूर्णागिरी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया


पार्षद महेश चंद्र ने बताया कि राजपुरा, 16 क्वार्टर, नई बस्ती, गौलागेट, वारसी कालोनी, जवाहर नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। सर्दियों के समय यहां भरपूर पानी आता है, लेकिन गर्मी में संकट की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कहा कि अगर जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने लोगों को व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मीना देवी, कमलेश, नंदू कुमार, ममता देवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  तहसील हल्द्वानी में 123 तथा तहसील नैनीताल में 146 प्रभावितों को राशन किटों तथा 08 परिवारों को बर्तन व अन्य सामग्री दी गई। वर्तमान में हल्द्वानी के 4 परिवार एवं नैनीताल के 25 परिवार राहत शिविरों में निवासरत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999