जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की वर्चुवल माध्यम से बैठक सम्पन्न

खबर शेयर करें -

                                                                  

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी परिषद् की बैठक वर्चुवल माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न खनिज क्षेत्रों के अन्तर्गत खनिज न्यास की निधि से विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यों आदि हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर समिति द्वारा चर्चा करते हुए उच्च प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को संस्तुति दी गयी।
                                       इस बैठक में जिलाधिकारी ने लगभग 1.5 करोड़ रू0 के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसमें कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के ज्यादातर प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अवस्थापना मद के अलावा आवश्यक उपकरणों आदि में व्यय किया जायेगा। वहीं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्रों के विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, मोटर मार्गों की मरम्मत आदि के लिए निधि से प्राप्त धनराशि को व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की।
                                       उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, शिक्षा आदि की सुविधाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के वैकल्पिक स्रोत व अन्य प्रस्ताव प्राप्त करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जायेगी। इस बैठक में उप निदेशक खनन लेखराज ने खनन न्यास की धनराशि से किये जाने वाले कार्यों व शासन के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। बैठक में वर्चुवल माध्यम से मा0 विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जगजीवन बिष्ट के अलावा शासी परिषद के अन्य सदस्य वर्चुवल माध्यम से जुड़े।

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए उप निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल, को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान सम्पन्न होंगें

अल्मोड़ा 13 मई, 2021 (सूचना)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वैक्सीनशन का कार्य गतिमान है। जिसमे 45 वर्ष से ऊपर आयु के नागरिकों को बिना रजिस्ट्रेशन के चयनित जगहों पर टीका लगाया जा रहा है, ऐसे नागरिकों को टीका लगने वाली जगहों पर ही फॉर्म भरा कर टीका लग रहा है उन्हें पहले से रेजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नही है।
                                                उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगो को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरान्त अपाइंटमेंट मिलने के बाद ही वैक्सीन लगायी जा रही है।  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन लगाने हेतु  18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को रजिस्ट्रेशन के उपरान्त स्लाॅट बुक कराने के बाद ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
 
                                                                                             

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999