नैनीताल घूमने आए पिथौरागढ़ निवासी पुलिस कर्मी ने पत्नी पर चाकू से किया वार, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल घूमने आए पिथौरागढ़ निवासी एक पुलिस कर्मी का पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस कर्मी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने कर्मी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस कर्मी जावेद अख्तर दस महीने से बर्खास्त है। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। यहां तल्लीताल स्थित एक होटल में उन्होंने कमरा लिया। गुरुवार को पुलिस कर्मी का पत्नी से किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें -  धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कालेज में 12 करोड 53 लाख की लागत से 1.5 टैस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकापर्ण।

इस दौरान कहासुनी बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल में हंगामा होता देख यहां होटल के कर्मचारी पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस कर्मी ने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। इस हमले में पत्नी घायल हो गई।

उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कट लग गए। होटल कर्मियों ने तत्काल घटना की जानकारी तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल महिला को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हमलावर पुलिस कर्मी जावेद को थाने ले आई। प्रभारी एसओ श्याम सिंह बोरा ने बताया कि आरोपी की पत्नी यासमीन की तहरीर पर जावेद अख्तर निवासी पिथौरागढ़ के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999