उत्तराखंड के नीरज डबराल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का होंगे हिस्सा

खबर शेयर करें -

प्रदेश में धमाल मचाने के बाद नीरज डबराल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नज़र आएंगे। उत्तराखंड के नीरज डबराल प्रसिद्ध शो में जल्द ही रोले पा सकते हैं। शो के निर्माता ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की नीरज का उत्तराखंड में बहुत नाम हैं। सब कुछ सही रहा तो वह शो में मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं।


प्रदेश के होनहार युवा अपनी प्रतिभा से प्रदश के साथ साथ पुरे देश में छाए हुए हैं। एक ऐसी ही खबर मनोरंजन जगत से सामने आई है। जहां उत्तराखंड में पौड़ी के रहने वाले नीरज डबराल टीवी के इतिहास में सबसे चर्चित और सुपरहिट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। टीवी जगत का जाना माना शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नीरज अपनी अदाकारी दिखाते हुए जल्द ही नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें -  सरकार के मंत्री मांगे नई गाड़ी, सुनिए परिवहन मंत्री के गाड़ी क़ो लेकर तर्क


जानें कौन है नीरज डबराल
नीरज उत्तराखंड के जाने माने कलाकार हैं। प्रदेश में उनकी पहचान एक बेहतरीन अदाकार के रूप में है। वह म्यूजिक इंडिस्ट्री में अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब वह सुप्रसिद्ध हास्य शो तारक मेहता का हिस्सा बन कर देश के लोगों को अपने अभिनय से हसातें नज़र आएंगे। मीडिया को दिए इंटरव्यू में नीरज ने कहा उत्तराखंड में उनका काम का अनुभव काफी अच्छा रहा। वह छोटी उम्र से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  सरकार के द्वारा बिजली के दामो में बढ़ोतरी करने पर कांग्रेसियों ने दी कड़ी प्रतिकिया, सरकार पर साधा निशाना


सुपरहिट के किंग हैं नीरज
नीरज ने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज दी है। जिसमें देहरादून की तारा, लॉकडाउन की भुक्की, छंछरी छोरी, मेरो लहंगा 2 आदि म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। नीरज ने बताया की बीते दिनों में उन्होंने तारक मेहता शो का ऑडिशन दिया था। जिसके लिए वो सेलेक्ट हो गए हैं। जल्द ही नीरज शो के सेट पर जाएंगे और अपने रोल के बारे में जानेंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999