नहीं थम रहा आप में पार्टी छोड़ने का सिलसिला, अब कालाढूंगी नगर इकाई से इन्होंने दिया इस्तीफा

Ad
खबर शेयर करें -

आम आदमी पार्टी कालाढूंगी विधानसभा के अंदर मानो इस्तीफों की एक लड़ी सी लग गई है। बीते 10 दिनों से आम आदमी पार्टी कालाढूंगी विधानसभा के अंदर एक के बाद एक इस्तीफो ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। जहां कल विधानसभा और ब्लॉक की कार्यकारिणी ने पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल के समर्थन में पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दिया वही आज कालाढूंगी नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष अफजाल सलमानी के नेतृत्व में पूरी नगर इकाई और वार्ड अध्यक्षों ने आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:पत्नी से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान


प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नगर अध्यक्ष अफजाल सलमानी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के द्वारा विधानसभा प्रत्याशियों को जो टिकटों की बिक्री की गई है जिसके विरोध में पूरे प्रदेश के अंदर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा दिया जा रहा है इसी क्रम में हम सब भी अपने पदों और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अफजाल सलमानी के साथ पूरी नगर कार्यकारिणी और 7 वार्डों के अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष संतोष कबडवाल के निर्णय में सहमति जताते हुए आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अफजाल सलमानी के साथ जिन लोगो ने इस्तीफा दिया है उनकी जानकारी निम्नलिखित है:

यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत लालकुआं में हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था द्वारा हल्दूचौड़ महोत्सव के विजताओ को पुरस्कृत किया गया


कालाढूंगी नगर इकाई
अफजाल अहमद सलमानी नगर अध्यक्ष कालाढूंगी
रईस अहमद नगर उपाध्यक्ष
उत्तम हलदार नगर उपाध्यक्ष
प्रदीप भगत नगर महामंत्री
मोहम्मद रमजानी नगर महामंत्री
रेहान अहमद नगर सचिव
गिरीश चंद्र नगर सचिव
इमरान अहमद अध्यक्ष वार्ड संख्या 01
बीरबल कुमार अध्यक्ष अध्यक्ष वार्ड संख्या 02
चेतन पांडे अध्यक्ष वार्ड संख्या 03
इरफान अहमद अध्यक्ष वार्ड संख्या 04
अनवार हुसैन अध्यक्ष वार्ड संख्या 05
मोहम्मद सलाउद्दीन अध्यक्ष वार्ड संख्या 06
जगदीश कुमार अध्यक्ष वार्ड संख्या 07

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -पहाड़ी रूटों पर किराए को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक हुई संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत किराए में किया इजाफा


आम आदमी पार्टी कालाढूंगी विधानसभा के अंदर मचे इस भूचाल का कितना असर कल की वोटिंग पर पड़ता है यह तो अब आगामी 10 मार्च को सबके सामने आ ही जाएगा लेकिन आम आदमी पार्टी मैं हो रही इस तरह की घटनाओं से कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इन इस्ती फो के बारे में अभी तक पार्टी के किसी भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999