सात नवंबर को उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, श्रीनगर व कुमाऊं दौरे का भी है कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने वाली हैं। राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उत्तराखंड में वो श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं का भी दौरा कर सकती हैं।

.
तीन दिवसीय दौरे पर सात नवंबर को उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति
सात नवंबर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण

इस बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एचएनबी गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए हैं।

आठ नवंबर को होगा श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरा

.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। जिसके बाद वो आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे पर भी जा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नौ नवंबर को वो उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999