
राज्य स्थापना दिवस से एक दिन पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित डाट काली मंदिर पहुंचे। जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राज्य स्थापना दिवस पर डाट काली मंदिर पहुंचें मुख्यमंत्री
राज्य स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डाट काली मंदिर पहुंचें। सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर मां से समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उत्तराखंड ने छुई विकास की नई ऊंचाईयां
सीएम ने कहा पिछले 25 सालों में उत्तराखंड ने संघर्ष, समर्पण और संकल्प के साथ अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। डबल इंजन सरकार के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाईयां छुई हैं। सीएम ने कहा आने वाले सालों में यह विकास यात्रा और भी गतिशील होगी और प्रदेश दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाएगा।


