शादी के दसवें दिन मायके के बहाने प्रेमी के घर जा पहुंची नई नवेली दुल्‍हन, फिर पति के इस कदम से हैरान रह गए सब

खबर शेयर करें -

यूपी के देवरिया से एक ऐसी खबर आई है जिससे हर कोई हैरान है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी दसवें दिन मायके के बहाने अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। ससुरालवालों को जब उसके अपने मायके न पहुंचने के बारे में पता चला तो बुरी तरह परेशान हो गए।

काफी खोजबीन और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के घर में छिपी हुई है। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका को पंचायत के सामने हाजिर किया गया जो आधी रात तक चली। इस पंचायत में पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। पति ने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रख दिया। उसके इस कदम से हर कोई हैरान रह गया। नवविवाहिता अपने प्रेमी का हाथ थामे वहां से चली गई। तय हुआ कि दोनों कोर्ट मैरेज करेंगे। मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों ने इस बारे में लिखित समझौता भी कर लिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-उधम सिंह नगर के दूसरे राउंड के नतीजे आपके सामने

मामला देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। इसी साल 24 जून को यहां की एक लड़की की शादी कुशीनगर जिले के लड़के से धूमधाम से हुई थी। शादी हुए अभी एक पखवारा भी नहीं बीता था। दसवें दिन भतीजे के बर्थडे में शामिल होने का बहाना कर नवविवाहिता मायके के लिए घर से निकल गई। लेकिन मायके जाने की बजाए वह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। दो दिन पहले ही पहले ससुराल वालों ने मायके वालों से सम्पर्क कर नवविवाहिता के वापस आने की बात पूछी तो पता चला कि वह तो वहां पहुंची ही नहीं है। यह सुनते ही मायके वालों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की बडी कार्यवाही, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-5006262961273187&output=html&h=300&adk=3202030046&adf=363346838&pi=t.aa~a.510866454~i.12~rp.4&w=360&lmt=1688968301&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=4430095282&ad_type=text_image&format=360×300&url=https%3A%2F%2Fhimalayaprahari.com%2Fon-the-tenth-day-of-the-wedding-the-brides-husband-went-to-the-house-on-the-pretext-of-a-new-bride-and-the-husband-was-shocked-by-her-husbands-move%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=275&rw=330&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&adsid=ChAI8LWppQYQ3byqkuG3pulfEj0A2R9MQRep7S74f3Vm5jaIpoUN5VL2_37bYFAR_gVwBrPA2MbGisDdLpN2x1ogEk8sefE9ilrZKpQ0SKAI&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTIuMC4wIiwiIiwiMjIxMjBSTjg2SSIsIjEwMy4wLjUwNjAuMTI5IixbXSwxLG51bGwsIiIsW1siLk5vdC9BKUJyYW5kIiwiOTkuMC4wLjAiXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMDMuMC41MDYwLjEyOSJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMDMuMC41MDYwLjEyOSJdXSwwXQ..&dt=1688968301172&bpp=14&bdt=6139&idt=14&shv=r20230705&mjsv=m202306290101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D1e9ec5ab09dc4342-22692574c9e100fc%3AT%3D1685862344%3ART%3D1688968300%3AS%3DALNI_MaJXARieKnFyftKcZh9W8Bs2W3zAg&gpic=UID%3D00000c0f438b522e%3AT%3D1685862344%3ART%3D1688968300%3AS%3DALNI_MZuumLJZ1K_WYHuQSu2df7rP9tNjw&prev_fmts=0x0%2C360x300%2C360x300&nras=2&correlator=3821784265608&frm=20&pv=1&ga_vid=1099112175.1685862343&ga_sid=1688968300&ga_hid=1903969960&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=825&u_w=360&u_ah=825&u_aw=360&u_cd=24&u_sd=2&dmc=4&adx=0&ady=1832&biw=360&bih=698&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759926%2C44759875%2C44759837%2C31075811%2C44788441&oid=2&pvsid=1334538739111426&tmod=2081784388&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C698%2C360%2C698&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&jar=2023-07-10-05&ifi=4&uci=a!4&btvi=2&fsb=1&xpc=nk48JeARAC&p=https%3A//himalayaprahari.com&dtd=39

दोनों पक्षों ने नवविवाहिता को ढूंढना शुरू किया। नहीं मिलने पर रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी। शनिवार को पुलिसकर्मी प्रेमी के घर पहुंच गए। पहले तो वह इनकार करता रहा लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने लड़की के घर में होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विवाहिता को पकड़ कर लिया। पुलिस प्रेमी और नवविवाहिता को थाने ले आई। रात 12:00 बजे तक चली पंचायत के बाद पति ने दोनों को एक करने का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी और नव विवाहिता ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मैरिज करने की बात पर साथ जाने दिया। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग लिखित समझौता कर घर वापस हो गए।

यह भी पढ़ें -  शक्ति के शौर्य का गवाह बना लोकतंत्र का महापर्व, दून में नौ देवियों के हाथ चुनावी रथ की कमान

क्या बोली पुलिस

इस बारे में पूछे जाने पर रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि युवती के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। युवक और नवविवाहिता को कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रमाण पत्र थाने में जमा करने को कहा गया है।

Advertisement