सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के भतरौंजखान में बुधवार सुबह टाटा मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का रामनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

बुधवार की तड़के करीब 5:30 बजे के आसपास टाटा मैक्स संख्या- यूके19टीए -2494 जो दिल्ली से देघाट जा रही थी। जब टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के आसपास पहुंची तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस की टीम ने एक स्मैक तश्कर को 05.2 ग्राम स्मैक तस्करी करते किया गिरफ्तार

जिसमें वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठे मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई। मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखान में रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है, जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है

यह भी पढ़ें -  भवानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग तहसील कोश्या कुटोली अतिवृष्ट से मकान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मालवा घर जाने से राज्य आपदा मोचन निधि से 5 000रु प्रति परिवार आर्थिक सहायता वितरित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999