बाप-बेटा मिलकर कर रहे थे नशे की तस्करी, 9 किलो से ज्यादा चरस बरामद

खबर शेयर करें -

चंपावत में एक पिता ने ही अपने बेटे को नशे के धंधे में झोंक दिया। पिता और उसका बेटा चरस की तस्करी करते पकड़े गए हैं। दोनों के पास से चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। प्रदेशभर में इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में ऑपरेशन क्रेकडाउन छेड़ रखा है। जिसके तहत जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। बुधवार को भी अभियान जारी था। पुलिस और एडीटीएफ की संयुक्त टीम पाटी के गर्सलेख तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नौ किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई.पकड़े गए लोगों में रमेश सिंह (53) पुत्र दान सिंह और ललित सिंह (23) पुत्र रमेश सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  5 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने किया जबरदस्त धरना प्रदर्शन

आरोपी नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। नशा तस्करी में पकड़ा गया रमेश अपने बेटे ललित के साथ चरस की तस्करी कर रहा था। रमेश सिंह टैक्सी ड्राइवर है, जबकि उसका पुत्र होटल में काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो गांवों से चरस खरीदकर लेकर आए थे, जिसे हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचने की प्लानिंग थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत अब तक कई तस्कर पकड़े जा चुके हैं। सीमांत क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999