सल्ट उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

खबर शेयर करें -

                                                                         प्रेस
अल्मोड़ा:- भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा सल्ट उप निर्वाचन के दिनाॅंक 17 अपै्रल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी। राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैण से कार्मिकों को सामाग्री वितरण के साथ उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियो की रवानगी के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने है इसके लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया में मुस्तैदी के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि आज 151 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामाग्री वितरण करने के पश्चात् उनकी रवानगी की गयी है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराना होगा साथ ही कोई भी कठिनाई या समस्या आने पर सम्बन्धित सैक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्मिकों को निर्वाचन सामाग्री लेने में असुविधा न हो इसके लिए सामाग्री प्राप्त करने के पृथक-पृथक काउन्टर की व्यवस्था की गयी है।
  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट् ने बताया कि पोलिंग पार्टियो के साथ पुलिस जवानों, अद्वसैनिक बलों की तैनाती की गयी है जो कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए पूर्ण तैयारिया की गयी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, रिटर्निंग आफिसर राहुल शाह, उपजिलाधिकारी शिप्रा पाण्डे, आईटीबीपी कमान्डेंट रविन्द्र सिंह, सहायक रिटर्निंग आफिसर हिमाशुं नौगाई, नोडल अधिकारी ई0वी0एम0 के0सी0 आर्या, आरटीओ गुरदेव सिंह,एआरटीओ विमल पाण्डे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, नरेन्द्र कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्मिंक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादूनधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त इन मुद्दों पर लगी मुहर

                                                                                                     
                                                                                                 

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999