भीमताल बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने मुख्य विकास अधिकारी से शहर में आवागमन के लिए ई-रिक्शा टुक टुक का परमिट जारी करने की मांग

खबर शेयर करें -

*पर्यटन शहर में सभी लोगों को यातायात की सहुलियत हो, नगर के गरीब-मध्यम वर्गीय नौजवान बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के पास टुकटुक ई-रिक्शा परमिट शहर में जारी कराने की माँग रखी* भीमताल मिनी पर्यटन के नाम से उभरता हुआ सुन्दर पर्यटन स्थल है समय के बीतते आज शहर की आवादी 18 हजार पार करीब पहुंच चुकी है, आज भीमताल दिनों-दिन पर्यटन हब, एडवेंचर हब, एजुकेशन हब आदि में उभर रहा है यहां जिला कार्यालयों का मुख्य संस्थान विकास भवन, कई दर्जनों संस्थान, कार्यालय आदि से ये शहर भरा पड़ा है,

भीमताल विधानसभा बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी  ने माँग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय को अवगत कराया कि वर्तमान समय में शहर वासियों की ये आज प्रमुख शहर में जरूरत है, “पर्यटन क्षेत्र भीमताल अंतर्गत तल्लीताल से मल्लिताल, मल्लिताल से डाट, डाट से बाई-पास , गोरखपुर चौराहा, खुटानी, विकास भवन आदि के आने-जाने में स्थानीय लोगों, कर्मचारियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात हेतु बड़ी परेशानी रहती है, स्थानीय, कर्मचारी, पर्यटक लोग कई बार इस माँग को चौराहों में उठाते हैं लोगों की मांग को लेकर सरकार के समाधान पोर्टल पर भी सुनवाई हेतु रखी गई जिसकी कार्यवाही आज तक अपेक्षित है l बृजवासी ने नैनीताल की तर्ज पर भीमताल में यातायात सहूलियत एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु ई-रिक्शा, टुकटूक का परमिट प्रशासन से शीघ्र भीमताल में जारी कराने कि माँग की l ताकि पर्यटन शहर के एक छोर से दूसरे छोर, मार्केट, विकास भवन आदि कार्यो के लिए यातायात सुविधा सभी स्थानीय बाहरी जन, स्टूडेंट्स, पर्यटक सभी को मिल सके l🙏

यह भी पढ़ें -  Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, कुछ ही समय पहले लोअर कोर्ट ने भेजा था न्यायिक हिरासत में

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999