रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा महत्वपूर्ण सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट

Ad
खबर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस के दिन यानी नौ नवंबर की सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में 20 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। वारदात में बदमाशों ने जो अर्टिगा कार का उपयोग किया था वह जून में आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी गई थी।

एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस की एक टीम जांच के लिए आगरा भेज दी है। एसएसपी ने बताया कि रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती में घटना वाली रात पुलिस टीम ने जो आर्टिगा कार सेलाकुई क्षेत्र से बरामद की थी, वह कार दो बदमाशों ने जून में दिल्ली से आगरा के लिए बुक की थी। आगरा के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। इस संबंध में 10 जून 2023 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें -  मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेड वेतन का लाभ, हाईकोर्ट ने की सरकार की अपील खारिज

बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया था। वहीं गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।

यह भी पढ़ें -  बेटे के बचने की उम्मीद खो चुके मां-बाप के लिए उम्मीद की किरण बनकर दोस्तों ने पेश की ऐसी मिसाल

दून पुलिस ने घटना को चैलेंज के रूप में किया स्वीकार
दरअसल नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस था। इस अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और सभी पुलिस इसी कार्यक्रम में व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999