नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा, गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

खबर शेयर करें -

, मुंबई। बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों गुफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं। वह पेशे से इंजीनियर थे। वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। यही नहीं, उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भा काम किया। लेकिन बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके थे। महाभारत के अलावा गुफी पेंटल कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे सीरियल में नजर आ चुके थे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण कालोनियों को किया सील

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999