पांच दिन बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ NH, यात्रियों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें -



चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पांच दिन बाद खुल गया है. बता दें भारी बारिश से गुरुवार को स्वाला के पास मार्ग बह गया था. जिस कारण आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी. रास्ते में सैंकड़ों वाहन और यात्री फंस गए थे.


चंपावत के डीएम के निर्देश पर एनएच की मशीनों ने रात दिन काम कर पांचवे दिन स्वाला में बंद पड़े एनएच को आवाजाही के लिए खोल दिया है. पुलिस कर्मियों के द्वारा सावधानी पूर्वक रास्ते में फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकाला गया. एनएच खुलने से चंपावत के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले की जनता और फंसे हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें -  बडी खबर- हरिद्वार में कावड़ मेले के चलते लागू हुआ डायवर्जन प्लान, पढ़ लें खबर

यात्रियों ने ली राहत की सांस

एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया स्वाला में एनएच खोलने के लगातार प्रयास किए गए. पहाड़ी से लगातार आ रहे मलबे और पत्थर के कारण एनएच को खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया एनएच को आज खोल वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है. जिसके बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून की विदाई!, लेकिन फिर भी बरसेगा आसमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

वाहन चालकों से की जा रही सावधानी बरतने की अपील
अधिशासी अभियंता ने कहा एनएच में जिस स्थान में खतरा बना हुआ है उन्होंने वाहन चालकों से वहां से सावधानीपूर्वक वाहन निकालने की अपील की जा रही है. इसके साथ ही लोहाघाट की पाटन नर्सरी में बहे एनएच में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया गया है. जिसमें वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. अन्य जगहों में बंद पड़े एनएच को खोल दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  छात्र संघ चुनाव…..विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग में तकरार, एक्शन में सीएम धामी

NH को हुआ तीन करोड़ से अधिक का नुकसान
अधिशासी अभियंता ने बताया इस आपदा में एनएच को तीन करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं पांच दिन से लगातार एनएच बंद होने से चंपावत लोहाघाट और पिथौरागढ़ जिले में जरूरी वस्तुओं की किल्लत होने लगी थी. लोग सड़क में जगह-जगह फंसे हुए थे. हालांकि प्रशासन के द्वारा लोगों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999