शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

–
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया थाना क्षेत्र में 12 वीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते मंगलवार की है। वारदात की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन से ऊधमसिंहनगर जिले के आरोपी शिक्षक कमालुद्दीन को गिरफ्तार कर अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
चौखुटिया पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बेटी को ऊधमसिंह नगर जिले के रायपुर जसपुर, निवासी कमालुद्दीन के साथ बाइक में जाते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है आरोपी कमालुद्दीन पूर्व में छात्रा के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक पद पर तैनात था। देर रात में ही ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई लगाकर पुलिस को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष सतीश कापड़ी ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज अपहरण के मुकदमे में पॉक्सो, 5/6 दुष्कर्म और बीएनएस की धारा 64 ए/ 87 को बढ़ा दिया गया है । छात्रा को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कानूनी और मानवीय दोनों पहलुओं से बागजाला वासी मालिकाना अधिकार के हकदार : एडवोकेट कैलाश जोशी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999