गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

केदारनाथ धाम में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड में एक के बाद एक सिलेंडर फटने से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानें आग की चपेट में आ गई।

गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे है। हादसे के बाद घटना की सुचना तुरंत आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को प्रशासन क टीम ने अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें -  सितंबर की शुरुआत में टमाटर की मौजूदा कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद

यात्रियों में मची अफरातफरी
बताया जा रहा है होटल में खाना बनाने के दौरान एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलेंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए। जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है।गनीमत रही हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री और होटल कर्मचारी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी लोग होटल से दूर भाग गए थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999