शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को कौसानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कौसानी(अल्मोड़ा)
यहां युवती को शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया
थाना कौसानी में एक 4 मई को युवती ने तहरीर दी कि ग्राम दुदीला निवासी कृष्णा कुमार पुत्र नंदन राम द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुराचार किया गया। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष कौसानी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर बीते रोज शनिवार को आरोपी को दुदिला से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने कुछ राहत की सांस ली प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  नैनीताल- यहां डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग ने चलाया अभियान

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999