यहां जंगल में मिला महिला का अधजला शव

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जनपद मुख्यालय के नजदीक गांव चैसर के कुड़ीताल में गुरुवार की सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते देखते ही शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव जल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट , इन दिनों तेज हवाओं के साथ भारी से भारी बरसात की संभावना


कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी छाई हुई है। पिथौरागढ़ के कोतवाल एमसी पांडेय ने बताया पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999