सड़क दुर्घटना में 108 सेवा चालक की मौत, पयाल गांव के पास हुआ था ये हादसा,

खबर शेयर करें -

देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के पास अचानक 108 आपातकाली सेवा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आईं हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर 108 वाहन संख्या UK-07GA, 2550 जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  जी०पी०पी०आर्य कन्या इण्टर कालेज,रामनगर के खिलाफ हुये सी0बी0आई0 जाँच के आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रद्द

घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पैठाणी अस्पताल का है, और देहरादून से फिटनेस करवाने के बाद वापस लौट रहा था।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह (28) वर्ष पुत्र जमन सिंह निवासी कोल, बंगेरली, थलीसैंण जिला पौड़ी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक वीरेंद्र स‌िंह (23) वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह को हल्की चोट आई।

यह भी पढ़ें -  यहां महादेव नहर में बहा हल्द्वानी का युवक , SDRF कर रही खोजबीन

घटना की सूचना पर थाना देवप्रयाग पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस टीम में एएसआई विजय चौधरी कांस्टेबल विक्रम तथा होमगार्ड जितेंद्र शामिल रहे तो वहीं जिला चिकित्सालय में पहुंची।


पुलिस टीम में एसआई पूनम शाह, कांस्टेबल संजीव राठी तथा गोपाल ने बताया कि मृतक के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999