अज्ञात वाहन की टक्कर से सास-बहू की मौत

खबर शेयर करें -

गेहूं कटाई कर घर लौट रही सास-बहू को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ग्राम खम्बारी निवासी शीला देवी शुक्रवार देर रात अपने 10 वर्षीय बच्चे और ससुर जीत सिंह, सास कमला देवी के साथ चनकपुर नाले के समीप गेहूं काटकर घर जा रही थी। ग्राम खम्बारी में गुरुद्वारे के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे शीला देवी और कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि जीत सिंह को मामूली चोटे आईं। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  यूथ कांग्रेसी नेता और हिस्ट्रीशीटर ह्दयेश कुमार जिला बदर, 14 मुकदमें है दर्ज

यहां चिकित्सकों ने शीला देवी (35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमला देवी का उपचार किया जा रहा है। जीत सिंह का उपचार करने घर भेज दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बाजपुर पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसमें तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999