हल्द्वानी : आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है। हल्द्वानी की मंजू तिवारी, हरिद्वार की हेमा भंडारी और देहरादून की राधा सिंह को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने हल्द्वानी में इसकी घोषणा की। हल्द्वानी के एक होटल में आयोजित बैठक में पौड़ी की रीना नेगी, अल्मोड़ा की पूजा मेहरा व पिथौरागढ़ की बबीता चन्द्र को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कोटद्वार की रचना रावत, मसूरी की सुूदेश सैनी तथा रामनगर की नीरू रावत प्रदेश सचिव तथा देहरादून की सुधा पटवाल को संगठन समन्वयक बनाया गया है। इधर प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजनीति करना नहीं वरन राजनीति को बदलना है। कहा कि 2024 में पार्टी लोकसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महिला कार्यकारिणी गठित होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
आप की प्रदेश महिला कार्यकारिणी घोषित -तिवारी, भंडारी और राधा बनी कार्यकारी अध्यक्ष
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
👉 +91 94109 39999