एक कांग्रेस नेता को हराकर ऋतु खंडूड़ी ने तोड़े सारे मिथक, बनी राज्य की पहली विधानसभा अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

भाजपा ने ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली राज्य की पहली महिला विधायक होंगी।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कोटद्वार के दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनी ऋतु खंडूरी ने कई मिथकों को धराशायी किया है। पिछली बार ऋतु खंडूड़ी यमकेश्वर से विधायक थीं। आपको याद होगा कि कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत ने भाजपा से बाहर होने के बाद कांग्रेस ज्वाइन की थी।

जिसके बाद भाजपा ने ऋतु खंडूड़ी को इस सीट से मैदान पर उतारा। देरी से टिकट मिलने के बावजूद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार सीट पर जीत दर्ज करते दूसरी बार विधानसभा सदन पहुंच गईं।इसके बाद कई बार तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी ऋतु खंडूड़ी भूषण का नाम चर्चाओं में रहा। लेकिन बुधवार को ये साफ हो गया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जानकारी सामने आई कि भाजपा ऋतु खंडूड़ी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपने जा रही है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने पर वह नामांकन करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिलने जा रही हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन मुख्यमंत्री द्वारा उठाए कदम से जगह-जगह बाइक रैली का आयोजन