देवभूमि घूमने आयी विदेशी महिला, यूपी के युवक ने कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत

खबर शेयर करें -

अक्सर पर्यटकों से छेड़छाड़ की खबरें आती रहती है। कई मामलों में आरोपी सलाखों के पीछे भी पहुंचे है लेकिन इसके बावजूद मामले लगातार बढ़ रहे है। अब उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के पास सहारनपुर निवासी एक युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विदेशी महिला ने उसका विरोध किया। हैरानी की बात यह है कि युवक ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। इसकी शिकायत महिला द्वारा पुलिस से की गई। जिसके बाद एक्शन में आयी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस में बने रहेंगे दीपक बल्यूटिया: 35 वर्षो की यात्रा जारी रखने के साथ ही राहुल गांधी के देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान में सहभागिता का संकल्प

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। तभी एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला पर्यटक उसे नजरअंदाज कर दिया। और वह आगे जाने लगी, लेकिन युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। महिला पर्यटक के विरोध करने पर युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती,फिर की हदें पार, अब सलाखें…

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर दिया। तो अरोपी जंगल की ओर भाग गया। राहगीर विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था और क्षेत्र में एक ही ठहरा था

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999