राज्य में मौसम का हाल मौसम विभाग ने किया बयान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है , पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान के मुताबिक आज भी कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक अगले 24 घंटे राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी व पहाड़ी जनपदों में बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर बारिश की संभावना है।बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर बर्फ की परत जम गईं हैं।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आम जनता की जनसमस्याएं सुनी

उत्तराखंड में हिमालयी क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले रुख के बाद पहाड़ों में भारी हिमपात हुआ है जिसके चलते अनेक जगह की सड़क अवरुद्ध हो गई हैं जहां पर प्रशासन सड़क खोलने के लिए मशीनों का प्रयोग कर रहा है यहां जोशीमठ क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों में जमकर बर्फबारी हो रही है, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, नीति गोरसो सहित औली मे जमकर बर्फबारी हो रही है, यहाँ पहुँचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुप्त उठा रहे है, बर्फबारी के बीच पर्यटक स्किंईग का भी कर रहे है, बर्फबारी को देखने औली पहुँचे पर्यटक काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। औली मैं चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखकर पर्यटक काफी उत्साहित है उनका कहना है की ऐसा सुंदर नजारा उन्होंने पहली बार देखा है। इसके अलावा धनोल्टी में भी चारों तरफ बर्फ ही बर्फ का नजारा देखने को मिल रहा है रास्ते बंद हैं और जमकर बर्फबारी हो रही है

यह भी पढ़ें -  लिमिटेड होगी कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारिणी, जल्द जारी होगी पहली सूची

केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमी है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं। इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है। राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून राजधानी में बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की आशंका है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं, आज मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999