कोरोना के नए वेरिएंट ने यहां पर बनाया चिंता का माहौल

खबर शेयर करें -

कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की खबरों के बीच भारत की व्यापारिक राजधानी मुंबई से चिंताजनक खबर आ रही है। दक्षिण अफी्रका से दिल्ली होते हुए यहां के डोम्बिवली पहुंचा एक युवक कोरोना पाजीटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को आइसोलेट करते हुए उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है ताकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका के मामले में स्पष्ट जानकारी मिल सके।संक्रमित युवक साउथ अफ्रीका से 24 नवंबर को दिल्ली पहुंचा था और वहां से मुंबई आया था।

यह भी पढ़ें -  बीते 24 घंटों में कोरोना के 43,846 मामले

कल्याण-डोम्बिवली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रतिभा पाटिल के मुताबिक, युवक की हालत फिलहाल पूरी तरह सामान्य है। उसके भाई का भी कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव निकला है। अन्य फैमली मेंबर्स का कोरोना टेस्ट सोमवार को कराया जाएगा। फिलहाल उन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।उधर, ​​​​​​​मुंबई के करीब ठाणे में मातोश्री ओल्ड एज होम में 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह ओल्ड एज होम ठाणे जिले की भिवंडी तहसील के खाडावली में है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 55 सीनियर सिटीजन हैं, जो ओल्ड एज होम में ही रहते हैं। बाकी 7 लोग इस ओल्ड एज होम के कर्मचारी हैं। सभी संक्रमितों की रिपोर्ट शनिवार रात को पॉजिटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें -  सीमा हैदर ने अपने घर पर लगाया तिंरगा, भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

इसके बाद ओल्ड एज होम एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें तत्काल ठाणे सिविक हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया। ओल्ड एज होम के मेडिकल इंचार्ज व मैनेजर अशोक पाटिल के मुताबिक, पॉजिटिव पाए गए सभी सीनियर सिटीजन कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एरिया के सभी लोगों का स्वास्थ्य सर्वे करने का आदेश हेल्थ वर्कर्स को दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999