श्रमिक संयुक्त मोर्चा अन्य संगठन ने सामुहिक रुप से एस डी एम उधम सिंह नगर को ज्ञापन सौपा

खबर शेयर करें -

भगवती प्रोडक्ट्स व जायडस वेलनेस के श्रमिकों की कार्यबहाली व विभिन्न कम्पनियों की श्रमिक समस्यों व अन्य विषयों के निस्तारण के सम्बंध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा अन्य संगठन ने सामुहिक रुप से एस डी एम उधम सिंह नगर को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन

महोदय,
हम आपको जिले की विभिन्न गंभीर समस्याओं की ओर समाधान की उम्मीद के साथ पुनः ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं। इस हेतु निवेदन के साथ हम आपको अवगत कराना है कि-

1- यह कि भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड (माइक्रोमैक्स) पंतनगर में 351 श्रमिकों की गैर कानूनी छँटनी, अवैध लेआफ, बंदी 27 दिसंबर 2018 को हुई थी जिसके 4 साल पूरे हो गए। माननीय औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी और उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 303 श्रमिकों की छँटनी गैरकानूनी घोषित हुई, लेकिन श्रमिकों की कार्य बहाली नहीं हुई। इसी के साथ 47 श्रमिकों की लंबे संघर्ष के बाद 1 सितंबर से कार्यबहाली हुई लेकिन 29 अक्टूबर से कथित प्रशिक्षण के बहाने पुनः गेटबन्दी हो गई।

यह भी पढ़ें -  एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

2- जायडस वैलनेस कंपनी सिडकुल सितारगंज प्रबंधन ने 17 जून 2022 को बिना किसी पूर्व सूचना के फैक्ट्री को अवैध रूप से बंद कर दिया था। एक झटके में 1200 स्थायी व अस्थायी श्रमिक बेरोजगार हो गए। उत्तराखंड शासन द्वारा बंदी अवैध घोषित की जा चुकी है फिर भी कार्यबहाली नहीं हो रही है।

3- जिले की कई कम्पनियों में तमाम श्रमिक गैरकानूनी निलंबन, बर्खास्तगी के शिकार हैं। तमाम कम्पनियों में माँगपत्र लंबित हैं। लेकिन समाधान नहीं निकल रहा है।

4- श्रमिक सुविधा के लिए रुद्रपुर में बने ईएसआई अस्पताल सुविधाओं व चिकित्सकों के अभाव में श्रमिकों को कोई लाभ नहीं दे रहे हैं। जबकि ईएसआई डिस्पेंसरी भी सुविधाओं से वंचित हैं। सम्बद्ध निजी अस्पताल श्रमिकों के शोषण के केंद्र बन गए हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां पालतू कुत्ते पर गुलदार ने किया हमला,घायल

5- प्रदेश के औद्योगिक जिला उधम सिंह नगर में कोई नियमित उप श्रमायुक्त की नियुक्ति न होने से तमाम मामले लंबित हैं और श्रमिक न्याय से वंचित हो रहे हैं।

6- श्रमिक समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित उच्च स्तरीय प्रशासनिक कमेटी लंबे समय से सक्रिय न होने से भी तमाम लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।

ऐसे में श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधम सिंह नगर आपसे मांग करता है कि-

1- पूर्व में गठित उच्च स्तरीय प्रशानिक कमेटी को पूर्व की भांति सक्रिय करते हुए वार्ताओं द्वारा जिले की मौजूदा श्रमिक समस्याओं का निस्तारण कराए।

2- भगवती प्रोडक्ट्स (माइक्रोमैक्स) के समस्त 351 श्रमिकों की सवेतन कार्यबहाली कराएं।

3- जायडस वैलनेस फैक्ट्री, सितारगंज को तत्काल खोलकर समस्त 1200 श्रमिकों की सवेतन कार्यबहाली कराएं।

यह भी पढ़ें -  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर में सांसद अजय भट्ट ने प्रतिभाग कर किया योग

4- विभिन्न कम्पनियों में श्रमिक उत्पीड़न , निलंबन, बर्खास्तगी पर रोक लगाते हुए पीड़ित श्रमिकों की कार्यबहाली कराएं।

5- ईएसआईसी अस्पताल को समस्त श्रमिकों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो और निजी अस्पतालों के शोषण पर रोक लगे।

6- जिले में स्थायी उप श्रमायुक्त की नियुक्ति हो और नियमित बैठने व सुनवाई की व्यवस्था हो।

श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, मजदूर सहयोग केंद्र के अध्यक्ष मुकुल, थाई सुमित नील ओटो के भीम प्रशाद, समाज सेवक सुब्रत विश्वास, जायडस वेलनेस सितारगंज यूनियन अध्यक्ष विकास सती, भगवती श्रमिक संगठन से दीपक सनवाल, ठाकुर सिंह, लोकेश पाठक जी, करोलिया लाइटिंग इंप्लाइज यूनियन से रोहताश, चेतन सिंह, दीपक मनराल, बिशन सिंह, दीपक पाण्डे, भगवती इंप्लाइज यूनियन से भुवन जोशी, अफजल हुसैन, आदि शामिल रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999