पंखुड़ियाँ संस्था व एनयूजेआई(इंडिया) हल्दूचौड़ ने जीजीआईसी धोलाखेड़ा स्कूल की टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी/हल्दूचौड़।
आज शुक्रवार को जीजीआईसी धोलाखेड़ा स्कूल (गोरापड़ाव) में पंखुड़ियाँ संस्था व एनयूजेआई उत्तराखंड(इंडिया) हल्दूचौड़ इकाई द्वारा वर्ष 2022-23 की मेधावी छात्राओं को सम्मान समारोह कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि- ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि निरंतर अनुशासन व क्वालिटी पढ़ाई के माध्यम से छात्रायें अपना लक्ष्य प्राप्त करती है। उन्हें सहयोग व आत्मविश्वास दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नही है, वह हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है, और अपना परचम लहरा रही है
कार्यक्रम का संचालन- संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट व विद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी बीना फुलेरा ने किया।
इस अवसर पर कक्षा 10th की स्कूल टॉपर कविता बिष्ट व कक्षा 12th की स्कूल टॉपर प्रियंका कांडपाल को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, तथा विभिन्न कार्यक्रमो में अव्वल आने के लिए चंद्रा, निहारिका, कुमकुम धपोला, रानी मौर्या को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी बीना फुलेरा को देवभूमि उत्कृष्ट शिक्षा एवार्ड 2023 एवं उत्तरखण्ड साहित्य गौरव 2022 से सम्मान मिलने पर सम्मानित किया गया।
जबकि प्रधानाचार्या सीमा कठेरिया को विद्यालय के उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए सम्मानित किया गया।
यहां नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिष्ट के प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, Nuji के कुमाऊ मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अधिकारी उत्तराखंड गौरव से सम्मानित कौस्तुभ चंदोला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद, पंखुड़ियाँ सदस्य पंकज गोस्वामी, Nuji के हल्दूचौड़ महामंत्री विक्की पाठक, वरिष्ठ प्रवक्ता सुमन जोशी, पुष्पा भैसोड़ा व विद्यालय की समस्त शिक्षिकायें उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में न्यू लाइट स्कूल का दबदबा

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999