यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इस डेट से फिर से चलेगी टाटानगर-जम्मू तवी एक्‍सप्रेस

खबर शेयर करें -

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। रेल मंत्रालय ने यह सुनिश्चित किया है कि‍ रांची रेल मंडल से चलने वाली टाटानगर-जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस का पुनः परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 1 जुलाई, 2022 से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को टाटानगर से चलेगी। ट्रेन टाटानगर से 17:05 बजे खुलेगी। मुरी आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:15 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, बरकाकाना आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:50 बजे होगा तथा ट्रेन का डालटनगंज, चोपन, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर होते हुए जम्मू तवी आगमन (तीसरे दिन) 14:10 बजे होगा।

यह भी पढ़ें -  मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से हुआ कोविड टीकाकरण पत्रकारों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर लगाई गई वैक्सीन

ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस 4 जुलाई, 2022 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन जम्मू तवी से 14:20 बजे खुलेगी। ट्रेन का अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, चोपन, डालटनगंज होते हुए बरकाकाना आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:10 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, मुरी आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:25 बजे एवं टाटानगर आगमन (तीसरे दिन) 09:50 बजे होगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999