लालकुआं में गजब की सियासत, पाला बदलने की होड़,

खबर शेयर करें -

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने आज पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त तोड़-फोड़ अभियान चलाया। प्रातः हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया समेत कई व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के बाद दोपहर को लालकुआं में उन्होंने ऐसा धमाका किया कि सब आश्चर्यचकित रह गए। प्रातः नगर में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता अनूप भाटिया ही अपने भाई और भतीजों को लेकर भाजपा छोड़ हरीश रावत के पाले में आ गए।

यह भी पढ़ें -  ससुराल में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला,बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

और उन्होंने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। देर शाम इससे भी बड़ा धमाका हरीश रावत ने बिंदुखत्ता में किया। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत और लालकुआं मंडल की महामंत्री चन्द्रा दसौनी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।यही नहीं उन्होंने लालकुआं में भी 8 दर्जन से अधिक भाजपाइयों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। 2 दिन पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नगर के व्यापारी जगदीश प्रसाद अग्रवाल का बेटा और बहू भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान भारी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999