हल्द्वानी की विजिलेंस टीम जांच करने पहुंची इस विश्वविद्यालय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के फंस सकते हैं गर्दन

खबर शेयर करें -


दरोगा भर्ती की जांच की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है ऐसे में अब जांच की आंच ऊधम सिंह नगर तक पहुंच गई है हल्द्वानी की विजिलेंस टीम मामले की जांच के लिए सोमवार को पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहुंची जहां टीम ने यहां कुलपति से मुलाकात कर भर्ती संबंधित जानकारियां जुटाई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में विजिलेंस का पूरा सहयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  17 दिनों के बाद एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर पहुंच गए हरीश रावत

विजिलेंस टीम के पहुंचने से विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच में कई लोगों की गर्दन फंस सकती है विश्वविद्यालय ने वर्ष, 2015 में दरोगा भर्ती की परीक्षा कराई थी।


बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य का कोई आयोग नहीं था ऐसे में कई विभागों में भर्ती की कुछ परीक्षाएं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सलेक्शन समिति ने ही कराई थी इनमें उत्तराखंड दरोगा भर्ती भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  भारत-तिब्बत व चीन सीमा में सड़क पर बना पुल टूटा, देश दुनिया से कटा सम्पर्क

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले उजागर हो रहे हैं उन्हीं भर्ती घोटालों में 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाला भी शामिल है ऐसे में अब मुख्यमंत्री धामी ने दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपा है वही विजिलेंस अब दरोगा भर्ती घोटाले के तह तक जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग………. मचा हड़कंप


पंतनगर विश्वविद्यालय में विजिलेंस की टीम पहुंचते हैं अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया बिजनेस में अपनी जांच शुरू कर दी है। वही विश्वविद्यालय पूरा सहयोग देने का विजिलेंस को आश्वासन दिया है।

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999