हिंदू नाम से हल्द्वानी के मॉल में काम करने वाले दूसरे धर्म के युवक ने सहकर्मी युवती को प्यार के झांसे में फंसा कर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मॉल में हिंदू नाम से नौकरी करने वाले दूसरे धर्म के युवक ने युवती सहकर्मी से दोस्ती की और फिर उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया। उसे शादी का भरोसा दिया, उसके साथ रहा और दुष्कर्म कर डाला। यह पूरा राज द केरला स्टोरी फिल्म देखने के बाद खुला। मामला उजागर होने पर हल्द्वानी के मुखानी थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने अनमोल बनकर धोखा देने के आरोपी फरमूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शहर के एक मॉल में काम करती है।
मुखानी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाला अनमोल नाम का युवक भी मॉल में साथ काम करता था। अनमोल ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ा लीं, फिर प्यार का नाटक किया। उसे शादी का झांसा देकर किराए का कमरा छोड़ कर उसी के साथ रहने लगा। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। फरमूद की हरकतें बेहद शातिराना थी। लोगो को 11 फरमूद होने का शक न हो इसलिए उसने अपनी व्हाट्सऐप डीपी पर अपने साथ हनुमान जी की फोटो लगाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने अनमोल पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह बहाने बनाकर टालने लगा। इस पर उसने पड़ताल की तो उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। उसे पता लगा कि अनमोल दरअसल फरमूद है।
उधर, बजरंग दल और हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने इसकी पड़ताल की तो मामला सही निकला। इसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी फरमूद को उसके घर से दबोच लिया। पड़ताल में आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर मिले। मौके पर एलआईयू और मुखानी पुलिस भी पहुंच गई। गहमागहमी के बीच पुलिस आरोपी फरमूद को थाने ले आई। इस दौरान पीड़िता युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि आरोपी हिरासत में है।
तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि फरमूद 15 हजार की1 नौकरी करता है लेकिन उसके पास वरना कार और महंगी बुलट बाइक है। आरोपी इन्हीं के बूते लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। आरोप है कि वो अभी तक करीब आधा दर्जन लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है

Advertisement
यह भी पढ़ें -  समय पर नहीं हो पा रही गैस डिलीवरी उपभोक्ताओं में आक्रोश

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999