सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए किया कूच

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है।

दून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
देहरादून में कांग्रेस आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सड़कों पर उतरी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कूच कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  महिला ने लगाया बिजनेस पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज

पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास घेराव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिया किया कूच
पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की तादात में सीएम आवास के लिए कूच कर दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999