दुकान पर बैठी महिला पर झोंका फायर, मच गई चीख-पुकार…

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर।
इस माह प्रदेशभर में अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है। कोई भी जिला शायद ऐसा नहीं रहा है जहां कोई वारदात या घटना न हुई हो। लेकिन प्रदेश में सबसे ज्यादा सुर्खियों में कुमाऊं का ऊधमसिंह नगर जिला रहा है। जहां हत्या, आत्महत्या और फायरिंग की घटनाएं सामने आयी है। अब रुद्रपुर में एक दुकान पर बैठी महिला पर युवक ने गोली चला दी। गोली चलने से चीख पुकार मच गई। महिला ने घर के अंदर भाग अपनी जान बचाई। हो हल्ला होने के बाद भीड़ एकत्र ह़ुई तो आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार रुद्रपुर के भूरारानी दुर्गा कालोनी गली नंबर पांच निवासी गुडडू देवी पत्नी प्यारे लाल ने बताया कि उनकी घर में ही दुकान है। सोमवार रात को वह दुकान में बैठी थी तभी वहां गांव का ही अर्पित उर्फ मोनी वहां पहुंच गया। उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो वह उससे उलझ गया। आरोप है कि तभी उसने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गई और अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भाग गई।
इस दौरान अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। लोग मौके पर दौड़े आये। लोगों को आते देख आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। आज यानी मंगलवार को पीडि़त महिला गुडडू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला पर जान से मारने की नियत पर फायरिंग की गई है। आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  भूस्खलन के चलते मलबे में दबे मिले पांच यात्रियों के शव

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999