सरखेत में मलबे में दबे मिले तीन शव, लापता लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी

खबर शेयर करें -

देहरादून के पास अतिवृष्टि से आपदा के बाद लापता लोगों में से तीन के शव बुधवार को मिले। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सरखेत में तीन शव मलबे में दबे मिले हैं। बताया कि आपदा के बाद से सरखेत गांव में बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से पांच लोग लापता हो गए थे। प्रदेश में 19 अगस्त को रात में हुई भारी बारिश के बाद आपदा में अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 घायल और 11 लोगों को लापता बताया गया। लापता 11 में से दो लोगों के शव आज बुधवार को मिल गए हैं। प्रदेश शासन से सभी मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में लैंडिंग के दौरान हेलीपैड से टकराया हेलीकॉप्टर, बाल बाल बचे यात्री

देहरादून जिले में भैंसवाड़, सरखेत, सौडा सरोली रायपुर में अतिवृष्टि में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सात लोग लापता हैं, जिनमें से चार देहरादून और तीन व्यक्ति टिहरी से संबंधित हैं। बुधवार को राजधानी के पास सरखेत से लापता दो शव लोगों के शव मलबे में दबे मिले।

यह भी पढ़ें -  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

टिहरी में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इनमें तीन ग्वाड़ गांव, एक सिल्ला और एक मृतक कीर्तिनगर का है। ग्वाड़ गांव के चार लोग अब भी लापता बताए गए हैं, जबकि 20 भवनों, पांच गोशाला के क्षतिग्रस्त होने का आकलन किया गया है। आपदा के चार दिन बाद भी लापता 9 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी तलाश के लिए अब सरकार थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी कर रही है। इससे मलबे में दबे लोगों का पता लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति केवल रेता के लिए शीश महल गेट के वाहन स्वामियों को अनुमति दी

कई जगहों पर मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैन मशीनों को लगाया गया है, लेकिन कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर डिवाइस देश में कहीं भी मिलती है तो यथाशीघ्र मंगाया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999