नैनीताल रोड पर पर्यटकों की कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, दो घायल

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी: हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर स्थित भुजियाघाट क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ नंबर की एक कार, जो नैनीताल की ओर जा रही थी, अचानक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। इनमें से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी दो यात्रियों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना के बाद कुछ समय के लिए नैनीताल रोड पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के किनारे खड़ा कर देने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक टीचर /एलटी की भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

गौरतलब है कि इन दिनों नैनीताल में पर्यटन सीजन पूरे जोर पर है, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999