दो दिन पहले बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में मारे गए युवक की हत्या के मामले में गांव के तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोङा। अल्मोङा जिले के आरा सलपङ गांव में दो दिन पहले बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में मारे गए युवक की हत्या के मामले में गांव के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अल्मोङा पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।
अल्मोङा के दुन्या थाना क्षेत्र के आरा सलपङ गांव में दो दिन पहले तीन युवक पहुंचे। इनमें पास के ही रूबाल गांव का 19 वषीय युवक भुवन जोशी पुत्र उमेश जोशी, डसीली गांव के कैलाश सिंह और ललित सिंह शामिल थे। वह गांव की एक किशोरी से कुछ बाद कर रहे थे, तभी वहां खेल रहे कुछ लोगों ने इन पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस आरोप पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने भुवन और कैैलाश को पकङा लिया, जबकि ललित सिंह फरार हो गया। गांव के लोगों ने भुवन और कैलाश की जमकर पिटाई की, जबकि भुवन खुद को निदोष बताते हुए मांफी भी मांग रहा था। गांव की कुछ महिलाओं ने भी युवकों की पिटाई का विरोध किया। जमकर पिटने के बाद गांव के लोगों ने कैलाश और भुवन को दुन्या थाना पुलिस ने हवाले कर दिया। बाद में ललित सिंह भी पकङा गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। गंभीर रूप से घायल भुवन की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने कल सुबह उसे धौलादेवी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद भुवन की मौत हो गई। भुवन की मौत की सूचना के बाद भुवन के पिता उमेश जोशी ने दुन्या थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव के लोगों के खिलाफ एक राय होकर हत्या करने का मामला दर्ज किया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने दुन्या के थानाध्यक्ष संतोष देवरानी के साथ ही एसओजी के नीरज भाकुनी, महिला उप निरीक्षक श्वेता नेगी, सोमेश्वर के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, अधिसूचना इकाई के निरीक्षक समेत पुलिस की टीम मौके पर भेज दी। घटना के बाद कई लोग गांव से फरार हो गए। एमएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस ने अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सलपङ गांव के नर सिंह पुत्र अमर सिंह, हरीश पांडेय पुत्र देवीदत्त, और हरीश पांडेय पुत्र लालिमा शामिल हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी को पुलिस गांवों में दबिश दे रही है। बताया गया है कि मृतक भुवन जयपुर होटल में नौकरी करता था, वह आजकल गांव आया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की बैठक सम्पन्न

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999