कार दुर्घटना में दो की मौत

खबर शेयर करें -

कार दुर्घटना ग्रष्ट दो की मौत

गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो के अंतर्गत ज्वाड़ास्टेट में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें दो लोगों ने गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। वाहन में कुल चार लोग सवार थे 
राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 1578 गरुड़ से ज्वाड़ा स्टेट की ओर जा रही थी। राह में आज सांय संतुलन गड़बड़ाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल चार यात्री सवार थे। वाहन में सवार राम नाथ 62 वर्ष) निवासी भकूनधार पिंगलो एवं माधिराम (48 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि वाहन चालक मनोज सिंह व उसका भाई प्रेम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भेजा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इस चर्चित स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा…