घर के बाहर घूम रही नाबालिग को दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना से हड़कंप

Ad
खबर शेयर करें -

गदरपुर: देर सांय को घर के बाहर घूम रही नाबालिग को दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया है।
गदरपुर क्षेत्र के एक गांव में निवास करने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान ग्राम महतोष निवासी साजिद व आरिफ ने उसकी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया। जिसके बाद दोनों उससे पास के लिए खेत में ले गए। जहां पर साजिद ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी के घर व आसपास नहीं दिखने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद जब वह बदहवास हालत में वापस लौटी तो उसने आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 497 सैंपल भेजे गयें


महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी साजिद एवं आरिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा को मामले की जांच सौंपी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999