काशीपुर के ग्राम ढकिया में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -


काशीपुर।
शहर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढकिया में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पूर्व प्रधान पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान श्याम सिंह पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक, श्याम सिंह अपनी सबसे छोटी बेटी की दवाई लेने गांव में ही एक डॉक्टर के पास गए थे। उसी दौरान बाग में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक गोली दाग दी। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  27 मार्च से पंतनगर- दिल्ली और देहरादून के लिए उठाएं हवाई सफर का मजा जानिए कितना होगा किराया टाइम टेबल


स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


📌 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999